अब 'माई नेम इज खान' के खिलाफ 'फतवा'
कोलकाता के टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही ईमाम सैयद नूर-उल-रहमान बरखती ने मुस्लिम समुदाय से कहा है कि वह शाहरुख की फिल्म का बहिष्कार करें।
शाही ईमाम ने कहा कि शाहरुख ने इस्लाम के खिलाफ काम किया है क्योंकि उन्होंने ग्राफिक्स डिजाइनर रिजवानुर रहमान से प्रेम विवाह रचाने वाली प्रियंका तोड़ी के पिता अशोक तोड़ी की कंपनी द्वारा तैयार उत्पाद का प्रचार किया है। प्रियंका से शादी के एक महीने बाद ही रिजवानुर की रहस्यमय स्थिति में मौत हो गई थी।
शाही ईमाम ने कहा, "शाहरुख के पास अपार दौलत है। ऐसे में वह एक ऐसी कंपनी का ब्रांड अंबेस्डर क्यों बने जिसका मालिक एक विवादास्पद व्यक्ति है। मैं फतवे के माध्यम से सभी हिन्दू और मुसलमान भाइयों से गुजारिश करता हूं कि वे शाहरुख की फिल्म का बहिष्कार करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications