संजय झा होंगे मोटोरोला हैंडसेट कारोबार के नए प्रमुख
शिकागो, 12 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के संजय झा मशहूर मोबाइल फोन निर्माता कंपनी मोटोरोला के हैंडसेट व सेट टाप बाक्स कारोबार के नए प्रमुख होंगे। फिलहाल वह कंपनी के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
मोटोरोला ने एक बयान में कहा कि अगले वर्ष से कंपनी दो इकाइयों में कार्य करेगी। इसमें से एक कंपनी के जिम्मे हैंडसेट और सेट टाप बाक्स का कारोबार होगा। बिहार में जन्मे झा कंपनी की इसी इकाई की जिम्मेदारी संभालेंगे। दूसरी कंपनी नेटवर्क और अन्य कारोबारों को संभालेगी।
गौरतलब है कि पूरी दुनिया में मोटोरोला कंपनी के 60,000 कर्मचारी हैं।
संजय झा ने कहा, "मोबाइल उपकरणों का संयोजन और हमारा टेलीविजन सेट टाप बाक्स कारोबार मिलकर एक उच्च स्तर की सुविधा मुहैया कराएगी।"
संजय झा ने कहा कि ये दोनों कारोबार आपस में मिलकर मोबाइल, मीडिया और इंटरनेट के क्षेत्र में अच्छी सुविधा मुहैया कराने की स्थिति में होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications