शाहरुख के प्रशंसकों ने किया शिव सेना के खिलाफ प्रदर्शन
शाहरुख खान के प्रशंसकों ने दरियागंज क्षेत्र में 'डिलाइट' सिनेमाघर के समीप शिवसेना के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान प्रशंसकों का कहना था कि शाहरुख ने किसी व्यक्ति या देश खिलाफ कुछ भी गलत नहीं कहा है।
दिल्ली की मटिया महल विधानसभा सीट से विधायक शोएब इकबाल भी इस प्रदर्शन में शामिल थे।
मुंबई में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 'माई नेम इज खान' के प्रदर्शन को लेकर कई सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की थी।
गौरतलब है कि शाहरुख खान द्वारा माफी मांगने से इंकार किए जाने के बाद शिवसेना फिल्म के प्रदर्शन को लेकर विरोध कर रही है। शाहरुख ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों के खेलने का समर्थन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications