उड़ीसा में 2 नक्सली गिरफ्तार
महिला नक्सली की पहचान ए. देहुरी उर्फ नलिनी बिस्वाल के रूप में की गई है।
सम्बलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक असित पाणिग्रही ने कहा, "हमने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। देहुरी कई सार्वजनिक इमारतों में बम विस्फोट करने और विभिन्न हिंसक गतिविधियों में शामिल रही है।"
पुलिस के मुताबिक दूसरा नक्सली भाबग्रही संधा विकास कार्यो से जुड़े ठेकेदारों से उगाही करने के मामले में शामिल रहा है।
पुलिस ने उनके पास से 339,500 रुपये, नक्सली साहित्य और पर्चे बरामद किए।
देहुरी ढाई साल के एक बच्चे की मां है और उसकी शादी एक अन्य नक्सली कुनू देहुरी से हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications