दिसंबर में 16.8 प्रतिशत रही औद्योगिक विकास दर (लीड-1)
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। देश के औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई और दिसंबर महीने में यह 16.8 प्रतिशत हो गई। यह वृद्धि दर पिछले एक दशक के दौरान की सबसे ऊंची वृद्धि दर है।
केंद्रीय सांख्यकीय संगठन की ओर से जारी ताजा आंकड़े के अनुसार यह सर्वोच्च वृद्धि दर वर्ष 2008 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 0.2 फीसदी की गिरावट के बावजूद दर्ज की गई है।
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने ताजा आंकड़ों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है, "देश का उच्च औद्योगिक उत्पादन मजबूत आर्थिक विकास को प्रदर्शित करता है और साथ ही इस बात को भी कि दिसंबर को समाप्त हुई तिमाही में अर्थव्यवस्था की स्थिति अच्छी रही है।"
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा, "हमने सोचा था कि औद्योगिक विकास दर 13 प्रतिशत हो सकती है। लेकिन आज यह 17 प्रतिशत से थोड़ा नीचे है। इसलिए कहा जा सकता है कि अर्थव्यवस्था बहुत सही दिशा में आगे बढ़ रही है। लेकिन मैं यह उम्मीद नहीं करता कि 17 प्रतिशत की यह दर लगातार बनी रहेगी।"
शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में कहा गया कि चालू वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों तक औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईपीपी) 8.6 फीसदी रहा जबकि वर्ष 2008 में इसी अवधि के दौरान यह 3.6 फीसदी था।
दिसम्बर के दौरान उत्पादन क्षेत्र का सूचकांक 18.5 फीसदी रहा जो पहले वाले साल की तुलना में 0.6 फीसदी कम था। इसी अवधि के दौरान खनन और ऊर्जा क्षेत्र में कम्रश: 9.5 और 5.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications