तेलंगाना पर शनिवार को बंद का आह्वान (लीड-2)

पुलिस ने मुख्यमंत्री कार्यालय, विधानसभा, विश्वविद्यालयों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पिछले दो महीने से पृथक तेलंगान आंदोलन का केंद्र रहे उस्मानिया विश्वद्यिालय में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

टीआरएस के प्रमुख चंद्रशेखर राव ने कहा कि केंद्र ने तेलंगाना क्षेत्र की जनता को एक बार फिर से धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि टीआरएस श्रीकृष्णा समिति के कार्यक्षेत्र को खारिज करती है।

महबूबनगर से सांसद राव ने संवाददाताओं से कहा, "केंद्र सरकार ने एक बार फिर तेलंगाना की जनता को धोखा दिया है। हमें समिति के कार्यक्षेत्र मंजूर नहीं हैं। हम आंदोलन जारी रखेंगे और अपने इस्तीफे कबूल कराने के लिए दबाव बनाएंगे।"

राव ने कहा कि पार्टी के दोनों सांसद और सभी 11 विधायक इस्तीफा सौंपेंगे और उसे स्वीकार करने के लिए दवाब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सहयोगी सांसद विजयशांति और वह लोकसभा अध्यक्ष को इस्तीफा देंगे। विधानसभा के सभी 10 सदस्य विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपेंगे जबकि विधान परिषद के एक सदस्य सदन के अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपेंगे।

सर्वदलीय तेलंगाना संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) शुक्रवार को आपात बैठक करेगी, जिसमें कार्रवाई के संबंध में फैसला किया जाएगा। जेएसी ने कहा कि केंद्र की घोषणा ने जनता को निराश किया है।

जेएसी के समन्वयक एम.कोदनदरम ने कहा कि आखिर केंद्र ने कैसे एकीकृत आंध्र प्रदेश और पृथक तेलंगाना की मांग को एक साथ पेश कर दिया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि केंद्र ने एक बार फिर तेलंगाना मुद्दे को ठंडे बस्ते में रख दिया।

उधर संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) की उस्मानिया विश्वविद्यालय इकाई के छात्रों ने शनिवार को तेलंगाना क्षेत्र में बंद का आह्वान किया है।

जेएसी ने मांग रखी है कि श्रीकृष्णा समिति को तत्काल रद्द कर दिया जाए। जेएसी का कहना है कि पृथक तेलंगाना राज्य के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की मांग पूरी होनी चाहिए।

जेएसी ने लोगों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। समिति के नेताओं ने कहा कि वे तेलंगाना क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों को बंद कर देंगे। जेएसी के बंद के आह्वान को काकतिया विश्वविद्यालय सहित कुछ अन्य विश्वविद्यालय के छात्र समूहों ने समर्थन दिया है।

जेएसी की बंद की अपील के बाद उस्मानिया विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+