सेतुसमुद्रम परियोजना तत्काल क्रियान्वित की जाए : माकपा (लीड-1)
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने सेतुसमुद्रम परियोजना के तत्काल क्रियान्वयन की मांग को लेकर शुक्रवार को यहां 24 घंटे की भूख हड़ताल आरंभ कर दी। इस विवादास्पद नहर परियोजना के तहत देश के पूर्वी और पश्चिमी तटों को पोत परिवहन के लिए आपस में जोड़ा जाना है।
इस परियोजना के पूरा हो जाने पर पोतों को श्रीलंका के चारों ओर 785 किलोमीटर का चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी।
माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात ने दिल्ली के जंतर मंतर पर डेमोक्रेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) की तमिलनाडु इकाई की ओर से आयोजित भूख हड़ताल की शुरूआत की।
वृंदा ने केंद्र सरकार से बिना विलंब किए इस परियोजना के क्रियान्वयन की मांग की। डीवाईएफआई का कहना है कि भूख हड़ताल में 500 युवक हिस्सा ले रहे हैं।
242.7 अरब रुपये की लागत वाली इस परियोजना के जरिए देश के पूर्वी और पश्चिमी तट के बीच भारतीय समुद्र क्षेत्र में पोत परिवहन को सुगम बनाना है।
पर्यावरण कारणों से इस परियोजना को विरोध का सामना करना पड़ा है। इस परियोजना को लेकर इस बात का डर है कि सुनामी की लहरें तमिलनाडु और केरल को अधिक प्रभावित कर सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications