मुंबई के 13 सिनेमा घरों में 'माई नेम.' की जबरदस्त शुरुआत

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। पूरे महाराष्ट्र में जारी शिव सेना के विरोध के बावजूद शुक्रवार को मुंबई के 13 सिनेमा घरों में शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'माई नेम इज खान' की जबरदस्त शुरुआत हुई।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मुंबई के 13 सिनेमाघरों में शिव सैनिकों ने फिल्म के प्रदर्शन में बाधा पहुंचाने की कोशिश की थी। वास्तव में मुंबई के 63 सिनेमा घरों में इस फिल्म का प्रदर्शन होना था।

शिव सेना से डरे हुए ज्यादातर सिनेमा घर मालिकों ने फिल्म का प्रदर्शन नहीं किया। शिव सेना इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल करने पर दिए शाहरुख के बयान के चलते उनकी फिल्म के प्रदर्शन का विरोध कर रही थी।

पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर चेंबूर के के-स्टार मॉल में सेना के समर्थकों पर लाठियां बरसाईं और अंधेरी पश्चिम के फन रिपब्लिक मॉल में फिल्म के प्रदर्शन में बाधा पहुंचाने की कोशिश करने वाले कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।

कुछ देर बाद ही दोपहर में फन रिपब्लिक में दर्शकों से खचाखच भरे हॉल में फिल्म का प्रदर्शन हुआ। यद्यपि फिल्म का सुबह 9.30 बजे का शो नहीं चल सका था।

दादर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को फिल्म के प्रदर्शन को बाधित करने से रोका गया। सभी 13 सिनेमा घरों में इसी तरह के दृश्य देखे गए। अनिश्चितता के बावजूद इन सभी सिनेमा घरों में फिल्म का प्रदर्शन हुआ।

लोगों में विश्वास बढ़ाने और सरकार की छवि बचाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, राज्य के गृह मंत्री आर. आर. पाटील और गृह राज्य मंत्री रमेश बाग्वे ने टिकटे खरीदकर दक्षिण मुंबई के इनॉक्स सिनेमा में 'माई नेम इज खान' देखी।

कपड़ा मंत्री नसीम खान, उत्तर मुंबई से सांसद संजय निरुपम, कांग्रेस और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के कई विधायकों ने अलग-अलग सिनेमा घरों में यह फिल्म देखी।

अभिनेता कबीर बेदी, उनकी बेटी पूजा बेदी, कई अन्य टेलीविजन कलाकार और बॉलीवुड की हस्तियां फिल्म देखने पहुंचीं।

चव्हाण, पाटील और बाग्वे ने लोगों से घर से बाहर निकलने और कुछ उपद्रवी तत्वों से बिना डरे फिल्म देखने की अपील की।

शिव सैनिकों ने नागपुर, नासिक, रत्नागिरी, सांग्ली और धुले में फिल्म के प्रदर्शन में बाधा पहुंचाई। पुणे और औरंगाबाद के किसी भी सिनेमा घर में फिल्म का प्रदर्शन नहीं हुआ।

शिव सेना ने फिल्म के प्रदर्शन के विरोध में शुक्रवार को मुंबई के विभिन्न हिस्सों में बंद का आह्वान किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+