गोहत्या को लेकर हिमाचल में प्रदर्शन
शिमला के पुलिस अधीक्षक आर.एम. शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "शिमला जिले के नेरवा गांव में शुक्रवार को एक खास समुदाय के 2,000 से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया।"
शर्मा ने कहा कि गुरुवार को एक गाय की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने दो मस्जिदों में तोड़फोड़ भी की।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, "क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।" पुलिस ने गुरुवार को गोहत्या मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
शर्मा ने कहा, "गुरुवार शाम अब्दुल नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। अब्दुल ने एक गाय की हत्या इस वजह से कर दी थी कि वह तीन वर्षो से अधिक समय से दूध नहीं दे रही थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications