कश्मीर में गिरफ्तारी की मानवाधिकार संगठन ने की सराहना

अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन 'ह्यूमन राइट्स वाच' ने गुरुवार को कहा कि भारत सरकार को भी इस मामले की जांच करनी चाहिए और इसमें अगर किसी वरिष्ठ अधिकारी की संलिप्तता जाहिर हो तो उसे भी दंडित किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि बीएसएफ की 68वीं बटालियन के एक सैनिक लखविंदर कुमार को श्रीनगर में पांच फरवरी को एक क्रिकेट मैदान में हुई 17 वर्षीय जाहिद फारुक की मौत के मामले में संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि जाहिद फारुक की मौत के बाद पूरे कश्मीर में कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन हुआ।

संगठन की वरिष्ठ दक्षिण एशियाई शोधकर्ता मिनाक्षी गांगुली ने कहा, "कश्मीर में मौजूद सुरक्षाबलों द्वारा अपने ही जवान को न्याय व्यवस्था के सामने प्रस्तुत करने के मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं।"

उन्होंने कहा कि अब उनको जांच को आगे बढ़ाकर यह देखना होगा कि क्या इस मामले में वरिष्ठ अधिकारी भी जिम्मेदार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+