फोन्सेका की याचिका पर होगी सुनवाई
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार फोन्सेका की रिहाई के संबंध में न्यायालय में उनकी ओर से याचिका उनकी पत्नी अनोमा फोन्सेका ने दायर की थी। फोन्सेका को सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचने के आरोप में नौसेना मुख्यालय में हिरासत में रखा गया है।
फोन्सेका के वकील ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश अशोका डी सिल्वा और दो अन्य न्यायाधीशों की खंडपीठ ने याचिका की सुनवाई शुरू करने की अनुमति दे दी है। माना जा रहा है कि याचिका पर सुनवाई 23 फरवरी को होगी।
उल्लेखनीय है कि फोन्सेका राष्ट्रपति चुनाव में पराजित हो गए थे। उन्हें गत सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। फोन्सेका की रिहाई को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications