बुंदेलखण्ड में ओलावृष्टि, फसल चौपट

भोपाल 12 फरवरी (आईएएनएस) सूखे की मार झेल रहे बुंदेलखण्ड में ओलावृष्टि ने फसलों को चौपट कर दिया है। प्रकृति के इस बदले रुख ने अच्छी पैदावार की उम्मीद कर रहे किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

गुरुवार रात को राज्य के विभिन्न हिस्सों में अचानक घिर आए बादलों ने अपना असर दिखाया और जमकर बरसे। मौसम में आए अचानक बदलाव ने एक बार फिर सर्दी बढ़ा दी। बुंदेलखण्ड के छतरपुर और टीकमगढ़ में तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े।

छतरपुर के राजनगर, ईसानगर और टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ व पलेरा विकासखण्ड के कई गांवों में ंओलावृष्टि हुई। खेतों में छह इंच से एक फुट तक की ओले की परत बिछ गई। इस ओलावृष्टि से बड़े पैमाने पर फसल को नुकसान पहुंचा।

क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार बीती रात छतरपुर के राजनगर, खजुराहो, टीकमगढ़ के पलेरा व

बल्देवगढ़ और रायसेन, शाजापुर, गुना व उज्जैन में भी बारिश हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+