पाकिस्तान सचिव स्तरीय वार्ता 25 फरवरी को कराने पर राजी
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार इस्लामाबाद में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी के कार्यालय में हुई बैठक में दोनों देशों के विदेश सचिवों के बीच होने वाली बैठक के बारे में निर्णय लिया गया।
बैठक में गिलानी, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, कश्मीर समिति के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान और विदेश सचिव सलमान बशीर ने हिस्सा लिया।
बशीर नई दिल्ली में भारत की विदेश सचिव निरुपमा राव से मुलाकात करेंगे।
भारत की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि नवंबर 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ शांति प्रक्रिया रोक दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications