उप्र में सड़क दुर्घटना में 7 की मौत
यह दुर्घटना जिले के जहानाबाद थाना अंतर्गत बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर उस समय हुई जब ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार लोग एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
जिले के पुलिस अधीक्षक एस.के.गर्ग ने संवाददाताओं को बताया, "इस हादसे में महेश, घूरा, सिराजुद्दीन, लाला, छोटू, ईदुल और मोहम्मद की मौके ही पर मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए, घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।"
गर्ग ने बताया कि हादसे का शिकार लोग कानपुर देहात के सतेजी इलाके के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications