मेक्सिको में टैक्सी चालक को 163 साल की कैद

मेक्सिको सिटी, 12 फरवरी (आईएएनएस)। मेक्सिको सिटी के एक टैक्सी चालक को कई महिला यात्रियों का अपहरण कर, उनके साथ बलात्कार करने के जुर्म में 163 साल की कैद की सजा दी गई है।

समाचार एजेंसी ईएफई ने जिला अटॉर्नी कार्यालय की एक विज्ञप्ति के हवाले से बताया कि वेलेंटाइन मेंडेज कॉर्टेस ने दो महिलाओं का बलात्कार किया था और अन्य तीन महिलाओं का अपहरण कर उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया।

मेक्सिको की राजधानी में टैक्सियों में यौन दुर्व्यवहार और सार्वजनिक बसों में डकैतियां आम बात हैं।

पड़ोसी शहर सैन प्रेडो माíटयर में मेंडज को एक महिला यात्री से दुर्व्यवहार की कोशिश के दौरान मई में गिरफ्तार किया गया था।

मेंडज सुबह छह बजे से साढ़े छह बजे के बीच वारदातों को अंजाम देता था। वह यात्रियों को उनके गंतव्य न ले जाकर एकांत स्थल पर ले जाता था। जहां वह गाड़ी खड़ा कर महिलाओं से दुर्व्यवहार करता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+