गुड़गांव में बारात में गोली लगने से युवक की मौत
गुड़गांव, 12 फरवरी (आईएएनएस)। गुड़गांव के भोंडसी इलाके में बारात के दौरान दुर्घटनावश गोली लगने से 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात को वर पक्ष के रिश्तेदार हवा में गोली चलाई परन्तु वह दुर्घटनावश धमेंद्र नाम के युवक के चेहरे पर लग गई। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"धमेंद्र को साईं अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"
पुलिस को अस्पताल प्रशासन ने इस मामले की सूचना दी। अधिकारी ने बताया, "हम तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे। तब तक बारात घमदौर गांव पहुंच चुकी थी। गोली चलाने वाले की शिनाख्त कर ली गई है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम भेजी दी गई है।"
उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के धारा 304(ए) और शस्त्र अधिनियम के तहत भोंडसी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications