थरूर ने अब्बास से मुलाकात की
अब्बास के साथ बैठक के तुरंत बाद थरूर ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर इस संबंध में टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, "राष्ट्रपति अब्बास और विदेश मंत्री रियाद अल मलिकी के साथ बैठक काफी अच्छी रही। "
थरूर ने कहा कि उन्होंने अब्बास के साथ मध्य पूर्व की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और शांति प्रक्रिया पर चर्चा की।
अब्बास गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे थे। इससे पहले अब्बास ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री ने फिलीस्तीन के लिए एक करोड़ डॉलर की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications