'भारत की तरक्की बांग्लादेश के लिए लाभकारी'
बांग्लादेश-अमेरिका संबंधों पर आयोजित 'जी 2009' बैठक को संबोधित करते हुए जेम्स ने कहा कि भारत की तरक्की से बांग्लादेश को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका बांग्लादेश को अन्य देशों की नजर से नहीं बल्क अपनी नजर से देखता है।
जेम्स ने कहा, "अमेरिका बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना की हाल में भारत यात्रा का स्वागत करता है। हम दोनों देशों द्वारा लंबे समय से चले आ रहे मामलों को निपटाने के लिए बढ़ाए गए कदम की भी प्रशंसा करते हैं।"
उधर, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की स्थायी समिति के सदस्य हनन शाह ने कहा, " तथाकथित क्षेत्रीय शक्ति (भारत) के साथ हमारे अनुभव ठीक नहीं रहे हैं। वे गरीब देशों से लाभ कमाना चाहते हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications