जेएसी ने तेलंगाना बंद का आह्वान किया
जेएसी पृथक तेलंगाना मसले पर न्यायाधीश बी.एन.श्रीकृष्णा की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय समिति के केंद्र सरकार द्वारा घोषित कार्यक्षेत्र का विरोध कर रही है।
जेएसी ने मांग रखी है कि श्रीकृष्णा समिति को तत्काल रद्द कर दिया जाए। जेएसी का कहना है कि पृथक तेलंगाना राज्य के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की मांग पूरी होनी चाहिए।
जेएसी ने लोगों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। समिति के नेताओं ने कहा कि वे तेलंगाना क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यलयों को बंद कर देंगे।
जेएसी की बंद की अपील के बाद उस्मानिया विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications