हवाई अड्डों पर शरीर की स्कैनिंग के खिलाफ फतवा

वाशिंगटन, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका स्थित एक इस्लामिक संगठन ने हवाई अड्डों पर की जा रही शरीर की स्कैनिंग के खिलाफ फतवा जारी करते हुए इसे इस्लाम विरोधी बताया है। कुछ अन्य मुस्लिम संगठनों ने भी इस फतवे का समर्थन किया है।

स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार 'द फिक काउंसिल ऑफ नॉर्थ अमेरिका' नामक संगठन ने इसी सप्ताह शरीर की स्कैनिंग के खिलाफ फतवा जारी किया। संगठन का कहना है कि हवाई अड्डों पर हो रही स्कैनिंग से गुजरना इस्लामिक कायदे-कानून का सीधा उल्लंघन है।

बीते मंगलवार को जारी इस फतवे में कहा गया गया है, "यह पूरी तरह से इस्लाम की शिक्षाओं का उल्लंघन है क्योंकि पुरुष और महिलाएं दूसरों के द्वारा निर्वस्त्र देखे जाते हैं।"

संगठन ने कहा, "इस्लाम में हया (विनयशीलता) को बहुत तवज्जो दी गई हैं और यह आस्था का एक हिस्सा है।"

अमेरिका के कई इस्लामिक संगठनों ने इस फतवे का समर्थन किया है। 'काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस' (सीएआईआर) का कहना है, "हम इस फतवे का समर्थन करते हैं। हमारा मानना है कि सुरक्षा नियमों को पालन करते समय यात्रियों के धार्मिक और निजी अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।"

फिलहाल अमेरिका के 19 हवाई अड्डों पर शरीर की स्कैनिंग करने वाली कुल 40 मशीनों को स्थापित किया जा चुका है। अभी 450 और मशीनों को लगाने की योजना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+