गोवा में 'माई नेम.' का विरोध करने वाले 21 शिव सैनिक गिरफ्तार
पणजी, 12 फरवरी (आईएएनएस)। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'माई नेम इज खान' का शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे एक मल्टीप्लेक्स के बाहर विरोध कर रहे 21 शिव सैनिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उप पुलिस अधीक्षक देउ बेनॉलिकर ने आईएएनएस से कहा, "इनॉक्स मल्टीप्लेक्स के अहाते में फिल्म का विरोध करने वाले जिन शिव सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है उनमें गोवा शिव सेना के अध्यक्ष उपेंद्र गांवकर भी शामिल हैं।"
बेनॉलिकर ने बताया कि गांवकर को हिरासत में ले लिया गया है। इससे पहले गुरुवार को एक नोटिस जारी कर उनसे कहा गया था कि वह ऐसा कुछ न करें जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति पर विपरीत असर पड़े।
इनॉक्स मल्टीप्लेक्स प्रबंधन के एक प्रवक्ता ने बताया कि 'माई नेम इज खान' के प्रदर्शन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शुक्रवार सुबह 9.30 बजे फिल्म का पहला प्रदर्शन हुआ।
प्रवक्ता ने कहा, "हम लगातार पुलिस के संपर्क में हैं। किसी भी परेशानी से निपटने के लिए हॉल में कई पुलिसकर्मी आम नागरिकों के वेश में मौजूद हैं।"
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल करने संबंधी शाहरुख के बयान की वजह से शिव सेना उनकी फिल्म का विरोध कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications