पंजाब और हरियाणा में औसत तापमान में गिरावट

चण्डीगढ़, 12 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब, हरियाणा और उनकी संयुक्त राजधानी चण्डीगढ़ में सर्दी का असर जारी है। शुक्रवार को भी इन शहरों में औसम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना जताई है।

चण्डीगढ़ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से चार डिग्री नीचे था।

पंजाब के धार्मिक शहर अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से दो डिग्री नीचे था। जबकि, पटियाला और लुधियाना में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.5 और 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चण्डीगढ़ में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "इस क्षेत्र में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात का तापमान स्थिर था। हालांकि, हम अगले सप्ताह हल्की बारिश होने की आशा कर रहे हैं जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।"

उन्होंने कहा, "आने वाले दिनों में हिमालय में बर्फ पिघलने के कारण इस क्षेत्र में तापमान में गिरावट आएगी और सर्द हवाएं चलेंगी।"

हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल का तापमान क्रमश: 7.3 डिग्री सेल्सियस, 10.2 डिग्री सेल्सियस तथा 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+