बिहार में बारिश, पारा गिरा
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के कई राज्यों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही बिहार के कई हिस्सों में बारिश हुई है। विभाग का मानना है कि कई हिस्सों में अभी और बारिश होने की संभावना है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान चल रही हवा से सर्दी बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 15़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि गया का 13़ 4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 17़ 5 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 11़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications