टीआरएस के सांसद और विधायक देंगे इस्तीफा
टीआरएस प्रमुख चंद्रशेखर राव ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के दोनों सांसद और सभी 11 विधायक इस्तीफा सौंपेंगे और उसे स्वीकार करने के लिए दवाब बनाएंगे।
राव ने कहा कि उनकी सहयोगी सांसद विजयशांति और वह लोकसभा अध्यक्ष को इस्तीफा देंगे। विधानसभा के सभी 10 सदस्य विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपेंगे जबकि विधान परिषद के एक सदस्य सदन के अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपेंगे।
राव ने कहा कि उनकी पार्टी श्रीकृष्णा समिति के कार्यक्षेत्र को खारिज करती है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता को समिति के कार्यक्षेत्र मंजूर नहीं हैं।
महबूबनगर से सांसद राव ने संवाददाताओं से कहा, "केंद्र सरकार ने एक बार फिर तेलंगाना की जनता को धोखा दिया है। हमें समिति के कार्यक्षेत्र मंजूर नहीं हैं। इस्तीफे को स्वीकार करवाने के लिए हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।"
सर्वदलीय तेलंगाना संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) शुक्रवार को एक आपात बैठक करेगी, जिसमें कार्रवाई के संबंध में फैसला किया जाएगा। जेएसी ने कहा कि केंद्र की घोषणा ने जनता को निराश किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications