टीआरएस ने श्रीकृष्णा समिति के कार्यक्षेत्र को खारिज किया
टीआरएस के प्रमुख चंद्रशेखर राव ने कहा कि उनकी पार्टी श्रीकृष्णा समिति के कार्यक्षेत्र को खारिज करती है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता को समिति के कार्यक्षेत्र मंजूर नहीं हैं।
महबूबनगर से सांसद राव ने संवाददाताओं से कहा, "केंद्र सरकार ने एक बार फिर तेलंगाना की जनता को धोखा दिया है। हमें समिति के कार्यक्षेत्र मंजूर नहीं हैं। इस्तीफे को स्वीकार करवाने के लिए हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।"
सर्वदलीय तेलंगाना संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) शुक्रवार को एक आपात बैठक करेगी, जिसमें कार्रवाई के संबंध में फैसला किया जाएगा। जेएसी ने कहा कि केंद्र की घोषणा ने जनता को निराश किया है।
जेएसी के समन्वयक एम.कोदनदरम ने कहा कि आखिर केंद्र ने कैसे एकीकृत आंध्र प्रदेश और पृथक तेलंगाना की मांग को एक साथ पेश कर दिया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बंदारु दत्तात्रेय ने कहा कि केंद्र ने एक बार तेलंगाना मुद्दे को ठंडे बस्ते में रख दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications