'आर्थिक समस्याओं के लिए अभी तक बुश को दोषी मानते हैं अमेरिकी'

अमेरिकी समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' द्वारा करवाए गए 'न्यूयार्क टाइम्स/सीबीएस समाचार सर्वेक्षण' में कहा गया है कि आर्थिक समस्याओं के लिए बुश और कांग्रेस दोषी हैं जबकि मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा अभी भी देश में रोजगारों के सृजन के लिए काफी कुछ कर सकते हैं।

सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने रिपब्लिकन की तुलना में ओबामा के कार्य की अधिक तारीफ की। सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया, "सर्वेक्षण से यह सुझाव मिला कि ओबामा और उनकी पार्टी को अभी भी लोगों के क्रोध और चिंता को खत्म करने का मौका है।"

रिपोर्ट में कहा गया कि अभी भी जनता देश की आर्थिक बदहाली के लिए बुश को जिम्मेदार बता रही है और उसे उम्मीद है कि ओबामा प्रशासन रोजगारों के सृजन के लिए पहल करेगी।

सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने कहा कि ओबामा जनता की आवश्यकताओं को अच्छी तरह से जानते हैं। सर्वेक्षण में डेमोक्रेटिक पार्टी को नापंसद करने वालों का मत प्रतिशत 51 फीसदी रहा, जबकि रिपब्लिकन को 57 फीसदी लोगों ने नापसंद किया।

राष्ट्रव्यापी 'न्यूयार्क टाइम्स/सीबीएस समाचार सर्वेक्षण' में पांच फरवरी से 10 फरवरी के बीच 1,084 लोगों ने हिस्सा लिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+