नक्सलियों ने की माकपा कार्यकर्ता की हत्या
पुलिस के अनुसार कोलकाता से लगभग 130 किलोमीटर दूर पश्चिम मिदनापुर के गोहलबेरा गांव में 30 वर्षीय बरेन सिंह को गोली मार दी गई।
जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "नक्सली बरेन सिंह को उनके घर से उठा ले गए और गोहलबेरा गांव के समीप उनकी हत्या कर दी। नक्सली इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।"
बरेन सिंह इस क्षेत्र में नक्सल विरोधी समिति का नेतृत्व कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications