अल्जीरिया में अलकायदा ने 'भर्ती अभियान' शुरू किया
अल्जीयर्स, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा ने अल्जीरिया में छात्रों, वैज्ञानिकों और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े लोगों को अपने गिरोह में शामिल करने का अभियान छेड़ा है।
आतंकवादी संगठन द्वारा गुरुवार को एक जेहादी वेबसाइट पर जारी एक बयान में स्नातक छोत्रों, दवा विक्रेताओं, चिकित्सकों और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े लोगों से अलकायदा से जुड़ने को कहा गया है।
अलकायदा के स्थानीय सरगना अबु मुस्लिम-अल-जजैरी ने एक बयान में कहा है कि अफगानिस्तान, इराक और फिलीस्तीन में रोजाना हो रहे नरसंहारों को याद रखें।
स्थानीय समाचार पत्र 'अल-नहार' के अलकायदा ऐसे लोगों की तलाश में है जो बम बनाने और घायलों का इलाज करने में माहिर हों ताकि वे लोग अल्जीरियाई सुरक्षाबलों के साथ होने वाली मुठभेड़ों के दौरान घायल लड़ाकों का इलाज कर सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications