'ओबामा-दलाई लामा मुलाकात तिब्बत के लिए अमेरिकी चिंता की परिचायक'
धर्मशाला, 12 फरवरी (आईएएनएस)। तिब्बत की निर्वासित सरकार ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और धर्मगुरु दलाई लामा के बीच प्रस्तावित मुलाकात से तिब्बत के बारे अमेरिकी चिंता जाहिर होती है।
यहां दलाई लामा के कार्यालय में सयुंक्त सचिव तेंजिन तकल्हा ने आईएएनएस को बताया, "हम इसे तिब्बत के लिए अमेरिकियों की चिंता के रूप में देख रहे हैं।"
इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी सरकार ने ऐलान किया कि राष्ट्रपति ओबामा आगामी 18 फरवरी को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। दलाई लामा की 10 दिवसीय अमेरिकी यात्रा 17 फरवरी से आरंभ हो रही है।
तिब्बती सरकार के प्रवक्ता थ्यूब्तेन सैम्फेल ने कहा कि दलाई लामा और ओबामा के बीच प्रस्तावित मुलाकात में कुछ भी असामान्य या गलत नहीं है।
सैम्फेल ने कहा, "पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज एच. डब्ल्यू. बुश (1991) के बाद दलाई लामा अमेरिका के सभी राष्ट्रपति से मिल चुके हैं। उन्होंने बिल क्लिंटन और जॉर्ज बुश से कई बार मुलाकात की। इस मुलाकात में भी कुछ असामान्य नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications