उड़ीसा में वकील की हत्या के मामले की जांच होगी
भुवनेश्वर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा सरकार ने पुलिस अपराध शाखा को मयूरभंज जिले में हाल में एक बुजुर्ग वकील की हत्या हो जाने संबंधी मामले की जांच करने का आदेश दिया है।
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि राजधानी से करीब 400 किलोमीटर दूर गांव कुंभरमुंडा में गत आठ फरवरी को कुछ शरारती तत्वों ने 74 वर्षीय काली चरण प्रधान की हत्या कर दी थी। इस हमले में प्रधान की पत्नी भी घायल हो गई थी।
गृह मंत्राालय के वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश अपराध शाखा को दिए हैं।"
राज्य भर में गुरुवार को वकीलों ने अदालतों का बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन कर हत्यारों को तुरन्त गिरफ्तार करने और प्रधान के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस मामले में छह लोगों को गिरफतार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications