बिहार में सड़क दुर्घटना में 4 की मौत
पुलिस के अनुसार बारातियों का एक दल एक ट्रक पर सवार होकर गया से बेलागंज जा रहा था तभी ओर गांव के नजदीक इस ट्रक की विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 83 पर हुई इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई।
बेलागंज थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बुधवार को बताया कि घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में घायल 15 से ज्यादा लोगों को गया स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी बेलागंज थाना में दर्ज करा दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications