रेलवे और आईआईटी खड़गपुर के बीच होगा समझौता
दक्षिणी कोलकाता में एक कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र के उद्घाटन के मौके पर ममता ने कहा, "रेलवे में अनुसंधान और विकास कार्यो को बढ़ावा देने के लिए हम आईआईटी खड़गपुर के साथ 13 फरवरी को एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।"
ममता ने कहा, "अनुसंधान करने के लिए हम आईआईटी खड़गपुर के छात्रों को छात्रवृत्ति भी दे सकते हैं।"
ममता ने पश्चिम बंगाल के दो नई रेलगाड़ियों की भी घोषणा की जिन्हें 13 फरवरी को हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह रेलगाड़ियां झारग्राम-पुरुलिया और मिदनापुर-झारग्राम के बीच चलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications