पंजाब में छत गिरने से 2 मजदूरों की मौत
पुलिस ने बताया कि लुधियाना में स्थित जीजीएन प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान के एक कमरे की छत गिरने से उत्तर प्रदेश के रहने वाले 26 वर्षीय राम करण और बिहार के 25 वर्षीय प्रवीण कुमार की मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "संस्थान में तोड़फोड़ और निर्माण का काम दोनों एक साथ चल रहा था। दोनों मजदूर दीवार गिराने के कार्य में व्यस्त थे तभी छत गिर पड़ी।"
अधिकारी ने बताया, "प्राथमिक जांच से यह मामला दुर्घटना का लगता है लेकिन हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications