'सिंधु में पानी की कमी से भारत- पाकिस्तान दोनों प्रभावित हुए'
भारत के सिंधु जल आयुक्त जी.रंगनाथन ने यहां संवाददाताओं को बताया, "क्षेत्र में कम बारिश के कारण पाकिस्तान और भारत दोनों पानी की कमी का सामना कर रहे हैं। सिंधु नदी में पानी की कमी के कारण भारत भी पाकिस्तान जितना ही प्रभावित हुआ है।"
रंगनाथन, पाकिस्तान के सिंधु जल आयुक्त जमात अली शाह के साथ, भारत से पाकिस्तान की ओर बहने वाली सिंधु नदी पर सीमा के दोनों तरफ बने बैराज के निरीक्षण के लिए एक आपसी समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद बोल रहे थे।
रंगनाथन ने कहा कि पाकिस्तानी जल अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नदी जल से संबंधित मुद्दे पर बातचीत जारी रखने के लिए मार्च महीने में भारत का दौरा करेगा।
इसके पहले भारतीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तानी जल अधिकारियों के साथ रावी नदी पर बने बालोकी और साधनाई बैराज का दौरा कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications