मीडिया व्यवसायी की हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस ने इस बात की आशंका व्यक्त की है कि इस हत्या को अंजाम देने वाले हत्यारे भारत-नेपाल सीमा के रास्ते देश छोड़कर भाग गए हैं।
मीडिया में बुधवार को आई खबरों के मुताबिक पुलिस ने मीडिया व्यवसायी जमीम शाह के साजिशकर्ता की पहचान कर ली है। उसकी पहचान बबलू सिंह के रूप में की गई है।
पुलिस का मानना है कि बबलू सिंह रविवार को नेपाल से भाग गया जबकि जिन दो लोगों को हत्या की जिम्मेदारी सौंपी गई थी उन्होंने हत्या में प्रयुक्त यामहा मोटरसाइकिल को ठिकाने लगा दिया था लेकिन पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल को काठमांडू घाटी में एक पुल के नीचे से बरामद किया गया। इस बात की संभावना काफी कम है कि इस वाहन से हत्यारों की पहचान का कोई सुराग मिल पाएगा।
लाल रंग की इस मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट भी फर्जी था। इस मामले में हत्यारों के बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications