भारतीय के हत्यारे का पता लगाने के लिए पुलिस ने लगाया डिस्प्ले बोर्ड
समाचार पत्र न्यूजीलैंड हेराल्ड ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब पुलिस ने एक विशेष अपराध के संबंध में जानकारी देने की अपील करने के लिए एक डिस्प्ले बोर्ड का उपयोग किया है।
डिटेक्टिव सीनियर सार्जेण्ट हीवेल जॉन्स कहते हैं कि डिस्प्ले बोर्ड में उस व्यक्ति का फोटो प्रदर्शित किया जाएगा जिस पर पुलिस को हत्या करने का संदेह है। साथ ही इसमें घटना स्थल से मिला नीले रंग का थैला भी प्रदर्शित होगा।
उन्होंने कहा कि लोगों से जानकारी देने की अपील करने के लिए वह कई तरीके अपना रहे हैं। जॉन्स ने बताया कि पुलिस ने एक डीवीडी भी तैयार की है जिसमें एक पुलिस विज्ञापन भी है। इस डीवीडी को विभिन्न स्थानों पर दिखाया जाएगा।
इस बीच जांचकर्ताओं की संख्या बढ़कर 50 हो गई है और पुलिस कह रही है कि उसे लगातार सफलता मिल रही है।
माउंट ईडन के उपनगर ऑकलैंड में 31 जनवरी को एक यात्री ने 39 वर्षीय मोहिनी की हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications