'माई नेम इज खान' पर विहिप,शिवसेना का विरोध

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघरों पर हमला किया
शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मुलुंद स्थित मेहूल थियेटर पर हमला कर दिया। इसके अलावा उन्होंने घाटकोपर स्थित श्रेयस थियेटर के बाहर भी हंगामा किया। फिल्म 'माई नेम इज खान' मुंबई में 63 सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों में प्रदर्शित की जाएगी। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कंजुरमार्ग, बांद्रा, खार और अन्य इलाकों में प्रदर्शन किया। पुलिस ने मुलुंद से 12 और घाटकोपर व कांजुमार्ग से 24 शिवसेना कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
पढें: अब विहिप के निशाने पर किंग खान
मंगलवार को ही फिल्म के निर्देशक करन जौहर ने फिल्म की सुरक्षित रिलीज को लेकर मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त हिमांशु राय से मुलाकात की थी। लेकिन इसके एक घंटे के अंदर ही शिव सैनिक सड़कों पर उतर आए और सिनेमाघरों में तोड़-फोड़ शुरु कर दी।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले शिव सेना 'माई नेम इज खान' की रिलीज को हरी झंडी दिखा चुकी थी। लेकिन विहिप के देश भर में 'माई नेम इज खान' के बहिष्कार के बाद लगता है कि शिव सैनिक पर फिर से इस मुद्दे पर गरमा गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications