सीतापुर: ट्रैक्‍टर-ट्रॉली तालाब में जा गिरी, 24 मरे

Sitapur in UP map
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले सोमवार की रात यात्रियों से भरी ट्रैक्‍टर ट्रॉली तालाब में जा गिरी, जिसमें डेढ़ दर्जन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार की सुबह तक मृतकों की संख्‍या बढ़कर 24 हो गई।

सीतापुर के पुलिस उपाधीक्षक एमपी सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए मंगलवार सुबह संवाददाताओं को बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्‍योंकि कई की हालत गंभीर है। मरने वालों में 15 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं।

8 की हालत नाजुक

पुलिस के मुताबिक हादसे में चालक सहित घायल 8 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार हो रहा है। वाले लोग जिगनियां गांव के रहने वाले थे और सोमवार रात जिले के मिश्रिख कस्बे स्थित नैमिषारण्य (धार्मिक स्थान) में मुंडन संस्कार कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। बरगावां के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी।

पुलिस अधीक्षक अमिताभ यश के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 40 से ज्यादा लोग सवार थे। मरने वालों में ज्यादातर की मौत डूबने से हुई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर का चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्‍टर ट्रॉली समेत तालाब में जा गिरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+