पेपॉल ने भारत में व्यक्तिगत भुगतान रोका

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पेपैल ने सोमवार को इस संबंध में कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। इस पर पेपैल के व्यापार साझेदारों और शेयरधारकों ने चिता जताई। कंपनी ने कहा कि भारत में वाणिज्यिक भुगतान सामान्य तरीके से जारी रहेंगे।
इस कदम का भारत के हजारों अंशकालिक पेशेवरों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा जो वेब डिजाइनिंग, लेखन और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए पेपैल के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान हासिल करते हैं। हवाला कारोबार रोकने के लिए भारत सरकार ने नवंबर 2009 में सभी अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग लेनदेन की जानकारी देने और उनके सत्यापन के नए नियम निर्धारित किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications