पंजाब और हरियाणा में बारिश जारी
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के उत्तर मैदानी हिस्सों में बारिश हो रही है। हमें इस क्षेत्र के अधिकतर भागों में अगले दो से तीन दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है।"
उन्होंने बताया, "बारिश की वजह से दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि रात का तापमान स्थिर रहा। हालांकि दिन और रात दोनों के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद है।"
चण्डीगढ़ में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश: 14.1 डिग्री और 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में अंबाला, करनाल और हिसार में तापमान क्रमश: 11.6, 14.4 डिग्री और 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
