हथियारों के लिए रूस ने श्रीलंका को 30 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूस के उप वित्त मंत्री दमित्रि पेनकिन ने सोमवार को कहा कि श्रीलंका को 10 वर्षो के लिए 30 करोड़ डॉलर का कर्ज देने के लिए रूस समहत हो गया है।
सूत्रों के अनुसार हथियारों के सौदे में पहले श्रीलंका को बेचे गए हथियारों की मरम्मत का काम भी शामिल है।
राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के रूस के दौरे के दौरान यह सौदा हुआ है। किसी भी श्रीलंकाई राष्ट्रपति का यह पहला रूस दौरा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications