आईबीएस सॉफ्टवेयर ने जीता 'आईटी सिस्टम्स प्रोवाइडर' सम्मान
एबीएस के कार्गो लाइन व्यापार के अध्यक्ष और वैश्विक प्रमुख अक्षय श्रीवास्तव ने मंगलवार को कहा, "व्यापार संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए हमने सूचना तकनीक के नए प्रतिमान गढ़े हैं, यह सम्मान हमारी सफलता को मान्यता देता है। "
उन्होंने कहा कि सम्मान कंपनी के कार्गो प्रबंधन समाधान 'आई कार्गो' को मिला है।
आईबीएस कार्गो ने विश्व की छह बड़ी विमान सेवा कंपनियों के साथ चार साल के लिए समझौता किया है।
स्पाइस जेट, एस7 कार्गो, किंगफिशर एयरलाइंस, क्वांटास फ्रेट, निप्पन कार्गो एयरवेज, किंगफिशर एयरलाइंस, ऑस्ट्रियन एयरलाइंस, आल निप्पन एयरवेज समेत 20 से ज्यादा माल वाहक विमान सेवाओं के साथ कंपनी का अनुबंध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications