माउंट आबू दूसरे दिन भी बंद
स्थानीय नागरिकों के संगठन 'जन सेवा समिति' के बैनर तले आयोजित तीन दिन के बंद से शहर का पर्यटन व्यवसाय चौपट हो गया है। होटल और बाजार के बंद रहने देशी विदेशी पर्यटक वापस लौट रहे हैं। माउंट आबू में सोमवार से तीन दिन का बंद जारी है।
गौरतलब है कि माउंट आबू में पर्यावरण और प्राकतिक सौंदर्य को बचाने के मकसद से राज्य सरकार ने माउंट आबू को संवेदनशील पर्यावरण क्षेत्र घोषित करते हुए स्थानीय नगर पालिका से इस बाबत कानून बनाकर शहर में नए निर्माणों के लिए के लिए कानून बनाने को कहा था।
नगरपालिका ने शीघ्र ही इस बाबत सख्त कानूनी प्रावधान करने की घोषणा की है। जनसेवा समिति का कहना है कि पर्यावरण के नाम पर आबू की जनता से उसके मौलिक अधिकारों पर रोक लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे लोगों का विकास और भविष्य में रोजगार व आवास की बडी समस्या खड़ी हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications