रोजगार गारंटी परिषद की बैठक 22 फरवरी को
परिषद की नौवीं और 10वीं बैठकें 19 अगस्त, 2009 और 7 अक्टूबर, 2009 को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री डा. सी.पी. जोशी की अध्यक्षता में हुई थी जिनमें सदस्यों ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत प्रशासनिक एवं तकनीकी क्षमता के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार में चर्चा की थी।
परिषद के सदस्यों में केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, पंचायती राज संस्थान, श्रमिक संगठन तथा वंचित समूहों, महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजातियों एवं अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधि शामिल हैं। परिषद को इस अधिनियम के संबंधित मसलों पर सरकार को सुझाव देना, निगरानी एवं शिकायत निवारण आदि कामों को देखना होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications