भीलवाड़ा के लिए पानी लेकर निकली ट्रेन

कोटा में चंबल नदी से 14 लाख 40 हजार लीटर शुद्ध पानी 72 टैंकरों में भरकर एक विशेष रेलगाड़ी सोमवार रात भीलवाड़ा के लिए रवाना हो गई। इससे पहले खुद पेयजल संकट से गुजर रहे कोटा के लोगों ने चंबल से अपने हिस्से का पानी दिए जाने को लेकर रेलगाड़ी को रोकने की कोशिश की थी। मंगलवार देर शाम तक रेलगाड़ी भीलवाड़ा पहुंच जाएगी।
राजस्थान में भीलवाड़ा ही एक मात्र ऐसा शहर नहीं है जहां लोग पानी संकट को झ्झेल रहे हैं। पानी संकट को देखते हुए जयपुर सहित सभी बड़े शहरों में पिछले तीन माह से दिन में एक वक्त ही पानी मुहैया कराया जा रहा है। कई शहरों में तीन से चार दिन में पानी की आपूर्ति की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications