वित्तीय समग्रता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा आरबीआई
बेंगलुरू, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 'वित्तीय समग्रता और वित्तीय साक्षरता' पर 22 मार्च को यहां एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा।
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) आरबीआई को इस आयोजन में सहयोग करेगा।
आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक एस.श्रीनिवास ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हम आरबीआई द्वारा वित्तीय साक्षरता पर देश भर में आयोजित किए जा रहे क्वि ज प्रतियोगिता के राज्य स्तरीय विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications