बिहार: अपराधी को पीट-पीट कर मार डाला

पुलिस के अनुसार गरवटबिगहा गांव में सोमवार रात चावल व्यवसायी विनय कुमार की दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल ग्रामीणों ने एक संदिग्ध अपराधी को पकड़ लिया।
लाठी-डंडे से की पिटाई
पुलिस ने बताया कि हत्या से आक्रोषित ग्रामीणों ने पकड़े गए संदिग्ध अपराधी की लाठी-डंडे से जमकर पीटाई कर दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। रोहतास के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने मंगलवार को बताया कि मृतक के पास से एक पिस्तौल बरामद किया गया है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी डेहरी थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications