कानपुर: छात्र ने सहपाठी को गोली मारी

घटना शहर के चकेरी इलाके के के.आर.एजुकेशनल सेंटर इंटर कॉलेज की है, जहां आज सुबह 16 वर्षीय छात्र अमनदीप ने स्कूल के अंदर अपने सहपाठी विवेक सिंह को रिवॉल्वर से गोली मार दी। गोली विवेक के पेट में लगी। उसे तत्काल हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
चकेरी में हुई वारदात
चकेरी थाना प्रभारी एचएल वर्मा ने बताया कि गोली मारकर अमनदीप फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह अपने चाचा का लाइसेंसी रिवाल्वर घर से लेकर स्कूल आया था।
वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर सोमवार को हाथापाई हो गई थी। इसके बाद अमन ने विवेक को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications