दक्षिण अफ्रीका में अनाथालय में लगी आग से 15 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने सामाजिक विकास के प्रांतीय विभाग के हवाले से कहा कि नटाल प्रांत के दक्षिणी-पूर्वी कवाजुलू में न्यूकास्टल के नजदीक स्थित अनाथालय 'क्राइस्ट होम' में भड़की आग से झुलसे नौ बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
आग मंगलवार तड़के लगी। उस दौरान अनाथालय में कितने लोग मौजूद थे इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाई। बचाव कार्यकर्ताओं को घटनास्थल से बुरी तरह से झुलसे हुए 15 शव मिले।
विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतकों में अनाथालय की प्रभारी महिला और उसके चार बच्चे भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications