भारत-तुर्की के बीच हो सकता है मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर
राष्ट्रपति गुल ने औद्योगिक हस्तियों के एक संयुक्त व्यापारिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा, "मेरा मानना है कि एफटीए पर जल्द ही हस्ताक्षर किया जा सकता है।"
गुल ने संकेत किया कि तकनीकी बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन कुछ मुद्दों को सुलझाले की जरूरत है।
गुल अपने पांच दिवसीय सरकारी दौरे पर रविवार को यहां पहुंचे हैं। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से दिन में मुलाकात की है और वह राष्ट्रपति पाटिल द्वारा आयोजित सरकारी भोज में हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications